Wednesday, July 26, 2017

लो प्रेशर एरिया कमजोर, राजस्थान और UP में जा रहा है मॉनसून

अम्बाला.मानसून कमजोर होने का सबसे बड़ा कारण लो प्रेशर एरिया नहीं बन पाना है। इस वजह से मानसून कमजोर है और लोगों को बारिश का इंतजार करना पड़ रहा है। हालांकि प्रदेश में मानसून दस्तक दे चुका है। लेकिन कमजोर मानसून के कारण अम्बाला आसपास के इलाकों में बारिश नहीं हो रही है। यही वजह है कि लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है।
वहीं राजस्थान यूपी में लो प्रेशर एरिया अच्छा बना हुआ है। इस वजह से यहां का मानसून उस ओर जा रहा है और वहां पर अच्छी बरसात हो रही है। वैसे तो अम्बाला में आसमान में बादल आते हैं लेकिन पश्चिमी विक्षोभ नहीं होने के कारण बारिश नहीं हो पाती है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो से तीन दिनों में बारिश होगी। वहीं 28 29 को अच्छी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। क्योंकि इस समय तक पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है।
 
मौसम विभाग चंडीगढ़ के निदेशक सुरेंद्र सिंह का कहना है कि लो प्रेशर एरिया सही नहीं बन पाना भी कमजोर मानसून का एक कारण कमजोर मानसून का बड़ा कारण जून के आखिरी दो हफ्तों में अच्छी गर्मी नहीं पड़ना है। जून में जो बारिश पड़ी उससे लो प्रेशर एरिया सही से बन नहीं पाए और मानसून उस तेजी से अम्बाला में दाखिल नहीं हो पाया। हालांकि अभी तक कमजोर लग रहे मानसून में आगे के दिन में तेजी भी सकती है लेकिन उसके लिए अनुकूल स्थितियां बननी जरूरी हैं।
अम्बाला, पंचकूला चंडीगढ़ में अभी मानसून कमजोर है। इस वजह से बरसात नहीं हो रही है। आने वाले दो दिनों में बारिश होने की पूरी संभावना है लेकिन 28 और 29 को मानसून एक्टिवेट होगा। इस दौरान अच्छी बारिश होगी।

 

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.